
मांझी(सारण)। स्थानीय शनिचरा बाजार स्थित प्रसिद्ध सन्त धरणी दास मन्दिर परिसर में सन्त सत्य नारायण दास जी महाराज के ब्रम्हलीन होने की 40वीं वर्षी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत व आसपास के गणमान्य लोगों ने ब्रम्हलीन सन्त की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कलाकार अशोक सिंह की मंडली ने भजन व निर्गुण प्रस्तुत किया। सन्त वासुदेव दास तथा त्रिभुअन दास के संयोजकत्व में आयोजित समारोह में सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद रामायण दास भागवत तिवारी तथा नागेन्द्र ठाकुर आदि अनेक लोग मौजूद थे।




Recent Comments