स्कूटनी के बाद एक निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सहित तीन का नामांकन रद्द ,डुमरी और चंचलिया में नहीं होंगे मतदान
तरैया (सारण) :
प्रखण्ड कार्यालय में शुक्रवार को पैक्स नामांकन का स्कूटनी किया गया।पैक्स अध्यक्ष के लिए 59 लोगो ने नामांकन कराया था।जिसमें एक निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सहित तीन लोगों का नामांकन रद्द कर दिया गया।अब 56 पैक्स अध्यक्ष के उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सरेया रत्नाकर से मनीता देवी एवं विकास कुमार सिंह का नामांकन रद्द किया गया है।मनीता देवी सदस्य नहीं थी बल्कि सह सदस्य है तथा विकास कुमार डिफॉल्टर है।वही चंचलिया पंचायत में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शशिभूषण यादव का भी नामांकन डिफॉल्टर होने के कारण रद्द कर दिया गया।ज्ञातव्य हो कि चंचलिया पंचायत में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शशिभूषण यादव और उनके पुत्र विजय प्रकाश ने नामांकन कराया था।अब पिता का नामाकंन रद्द होने के बाद पुत्र विजय प्रकाश निर्विरोध निर्वाचित होंगे।व डुमरी पंचायत में केवल एक ही नामांकन रामेश्वर प्रसाद सिंह का है।जो लगातार 54 वर्षो से पैक्स अध्यक्ष रहे है।इसबार भी निर्विरोध निर्वाचित होंगे।इस तरह अब डुमरी और चंचलिया में एक ही अध्यक्ष पद का वैध नामांकन है।जिस कारण डुमरी और चंचलिया के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होंगे।तथा अब इन दो पंचायतों में मतदान नहीं होगा।कुल 13 पंचायतों में अब 11 पंचायतों में ही 09 दिसम्बर को मतदान होंगे।स्कूटनी टीम में ऑब्जॉर्बर सत्येन्द्र कुमार चौधरी,निर्वाचित पदाधिकारी राकेश कुमार,बीसीओ भानु प्रताप सिंह,प्रमोद कुमार व अन्य थे।




Recent Comments