दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया पुलिस के सिरसिया ओपी क्षेत्र में स्थित गरभुआ में उत्पाद विभाग की कार्रवाई की जा रही है। बेतिया उत्पाद अधीक्षक लाला अजय सुमन के अनुसार शराब कारोबारियों का हब रहा गरभुआ में उत्पाद निरीक्षक व पुलिसबल के साथ कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार बेतिया जिला के सिरसिया ओपी अंतर्गत गरभुआ में सोमवार प्रातःकाल से उत्पाद विभाग बेतिया की टीम ने निकटवर्ती थानों के सहयोग से अवैध चुलाई शराब की दर्जनों भट्ठीयों को ध्वस्त किया है। जेसीबी के सहयोग से अब तक हजारों लीटर चुलाई शराब एवं कई हजार क्विंटल किण्वित छोआ विनष्ट कर भठ्ठियों को ध्वस्त किया जा चुका है। उत्पाद अधीक्षक लाला अजय सुमन ने बताया कि कार्रवाई अभी जारी है।





Recent Comments