मांझी(सारण)। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त आपदा की राशि बिहार में लाभुकों तक नहीं पहुंच पा रही है। लाभुकों तक यह राशि केन्द्र की सरकार नही दे सकती तो इस योजना को बंद कर दे,यही बेहतर होगा। उक्त बातें मांझी के विधायक विजय शंकर दुबे ने प्रखंड के बरेजा बाजार में आयोजित चेक वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने तीन आपदा के शिकार पीड़ित तीन परिजनों को क्रमशः कबीर पार गांव निवासी जगनारायण साह रंजन देवी तथा बरेजा निवासी सुनीता देवी को चार चार लाख का चेक प्रदान किया। उन्होंने पदाधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आपदा की राशि का 24 घण्टे में भुगतान सुनिश्चित करें। इसमें कोताही बर्दाश्त नही किया जाएगा। एक सवाल के जबाब में उन्होंने बताया कि मांझी विधान सभा के 131 गांवों को जोड़ने के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया जा चुका है अथवा उसपर निर्माण कार्य चल रहा है। समारोह को साधु दुबे राकेश राय काली पाण्डेय तथा जागा सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता उमाशंकर ओझा ने किया।