
फाइल फोटो
छपरा:शहर के नई बाजार स्थित मदरसा वारिसुल उलूम के वरिष्ठ शिक्षक मौलाना हाफिज व कारी मो. इज़हारुल हक के सुपुत्र मो. रैयान अली ने जून 2026 में आयोजित यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा में अंग्रेजी विषय के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को पास कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल
मो. रैयान अली वर्तमान में जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में रिसर्च स्कॉलर हैं। उनके चाचा मो. मनीर अली लोकमान हाई स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। रैयान की इस शानदार सफलता पर उनके परिवार, ब्रह्मपुर के निवासियों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गणमान्य लोगों ने दी बधाई
उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल और जिला स्कूल के शिक्षक व पूर्व काज़ी-ए-शहर मुफ़्ती डॉ. वलीउल्लाह कादरी ने रैयान को बधाई देते हुए कहा कि अंग्रेजी जैसे कठिन विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने यह दिखा दिया है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। वह आज की युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।
इन गुरुओं और शुभचिंतकों का मिला मार्गदर्शन
रैयान ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है, जिनमें प्रमुख हैं:
- प्रो. अमरनाथ प्रसाद (यूनिवर्सिटी प्रोफेसर)
- प्रो. गजेंद्र कुमार (शोध पर्यवेक्षक)
- प्रो. कुमार मोती और प्रो. उदय शंकर ओझा
- प्रो. प्रताप नारायण सिंह (जिनके दिशा-निर्देश से उनका हौसला बढ़ा)
इसके अलावा हाजी मुहम्मद फरजंद अली (बड़े अब्बू), कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना के शिक्षक प्रो. सफदर इमाम कादरी, मदरसा फैय्याजुल उलूम के प्राचार्य हसन जमाल, मदरसा वारिसुल उलूम के प्राचार्य मौलाना इस्लामुद्दीन, डॉ. तसलीम आरिफ, डॉ. मो. अमीन, डॉ. सरफराज सिद्दीकी, मौलाना निसार अहमद मिस्बाही, हाफिज सगीर अहमद सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।




Recent Comments