मढ़ौरा निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष का तेजपुरवां में हुआ सम्मान समारोह

प्रखंड से पिछले दिनों निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के सम्मान में तेजपुरवां में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । तेजपुरवां पैक्स से निर्विरोध निर्वाचित हुये वकील प्रसाद यादव द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सभी पैक्स से निर्वाचित अध्यक्ष को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया । समारोह में यह तय किया गया कि प्रखंड के निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष संगठित होकर रहेगे । किसी प्रकार की समस्या पर वे मिल बैठ कर आपसी समझ और समझौते से समस्या का समाधान करेगे। प्रखंड के किसानों को सुविधा उपलब्ध करने में प्रयत्नशील रहेगे और आम लोगों के लिये सेवा भाव से कार्य करेगे । बैठक की अध्यक्षता कर रहे उदय प्रसाद सिंह ने कहा कि पैक्स के विकास के लिये जिला में कापरेटिव बैंक की स्थापना की जरुरत है। कार्यक्रम के आयोजक वकील प्रसाद यादव ने कहा कि वे पैक्स के विकास के लिये वर्षों से क्रियाशील रहे है । आगे भी वे इस क्षेत्र में क्रियाशील रहकर पैक्स को किसानों के लिये वेहतर बनाने का कार्य करते रहेगे । सम्मान समारोह में प्रखंड के तेजपुरवा के पैक्स अध्यक्ष वकील प्रसाद यादव, गौरा के राम पुकार राय, हथिसार के मनोज कुमार सिंह, मिर्जापुर के भगवान लाल साह, बहुआरापट्टी के विजेन्द्र कुमार राय, नौतन के दिपक राज , इसरौली के राजकुमार प्रसाद , माधोपुर के शुभनरायण राय , अगहरा के मकेश्वर नाथ यादव, शिल्हौड़ी के आभिषेक उर्फ जुगनु राय , नरहरपुर के सुदामा राय, सलिमापुर के राजकुमार तिवारी, बरदहियां के नागेन्द्र राय , रसुलपुर के चंदन कुमार, भुआलपुर के अरुण कुमार सिह, मुबारकपुर के कन्हैया राय, अंवारी के काशी नाथ राय, भावलपुर के प्रतिनिधि शंकर भगवान ओझा, रामपुर के उदय प्रसाद सिंह हसनपुरा के पवन कुमार सिंह, ओल्हनपुर के दिलीप कुमार के साथ तेजपुरवां के पुर्व मुखिया प्रतिनिधि परमात्मा राय व अन्य उपस्थित थे ।