मांझा :बाल विवाह , दहेज उन्मूलन , शराबबन्दी व जल जीवन हरियाली के मुद्दे को लेकर 19 जनवरी को बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर प्रखण्ड में मैराथन स्तर पर तैयारी जारी है । इसको लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में प्रखण्ड कार्यालय से लेकर मांझा बाजार , कर्णपुरा , शेखटोली , पुरानी बाजार आदि गांवों में पदयात्रा कर लोगों को मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की गई । पदयात्रा के बाद सभी सरकारी कर्मियों के साथ बैठक कर बीडीओ अजीत कुमार ने उन्हें टास्क दिया । विदित हो कि मांझा प्रखण्ड में 32 किलोमीटर की दूरी में मानव श्रृंखला का निर्माण होना है । जिसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । वहीं निर्जन स्थानों को चिन्हित कर वहां के आसपास के गांवों को मानव श्रृंखला में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील प्रशासन की ओर से की जा रही है ।