कार्तिक पूर्णिमा पर गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबे युवक की 17 दिन बाद उसी जगह मिला शव

तरैया (सारण) :

कार्तिक पूर्णिमा के दिन 12 नवम्बर को पानापुर कोंध मथुराधाम घाट पर गंडक नदी में स्नान करने के दौरान तरैया के चंचलिया गाँव के 24 वर्षीय शिवशंकर साह की डूबने से मौत हो गयी थी।काफी खोजबीन एवं एसडीआरएफ के टीम के लगातार 72 घन्टे के प्रयास के बाद भी शव नहीं मिला था।जिसका शव उसी स्थान से 17 दिन के बाद बरामद हुआ है। शुक्रवार की सुबह घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर रामपुररुद्र 161 घाट से नदी में ऊपर तैरते हुए एक शव देखा गया जिसकी पहचान कपड़ों से उक्त युवक के रूप में की गयी।पानापुर प्रभारी थानाध्यक्ष के. डी. यादव घटनास्थल पर पहुँचे और शव को लेकर तरैया थाना पहुँचे फिर तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं पानापुर थाना के संयुक्त प्रयास के शव के अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौप दिया गया।कार्तिक पूर्णिमा पर
अपने ससुराल स्नान करने उक्त गया था जहाँ मथुराधाम घाट पर गंडक नदी में डूबने से मौत हो गयी थी।मृतक तरैया के चंचलिया गाँव निवासी विश्वनाथ साह का 24 वर्षीय पुत्र शिवशंकर साह है।जो अपने पत्नी माधुरी देवी और डेढ़ माह की दुधमुहे बच्ची के साथ अपने ससुराल पानापुर थाना के कोंध भगवानपुर गाँव निवासी तुलसी साह के घर गया था।दोनों पति-पत्नी ने सोमवार की रात्री कोंध मथुराधाम गंडकी घाट पर पति-पत्नी ने कोशी भरा था।मंगलवार की सुबह अपने पत्नी और अन्य ससुराल वालों के साथ मथुराधाम घाट पर स्नान करने गया था।स्नान करने के दौरान वह गंडकी नदी में डूब गया था।