
बैठक में शामिल शिक्षक नेता
छपरा: शिक्षक संघ बिहार, सारण जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय नगरपालिका परिसर में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले भर के सभी कोटि के शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, सातवें वेतनमान के अनुरूप सभी शिक्षकों को वेतन मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें सभी शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान देना, स्नातक ग्रेड में प्रमोशन, केवल ऐच्छिक स्थानांतरण नीति लागू करना और प्रधान शिक्षकों को उनके अनुकूल वेतनमान देना शामिल है। इसके अलावा, नियोजन इकाई से उच्च विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों को सेवा निरंतरता एवं वेतन-वृद्धि का लाभ देने तथा प्रशिक्षित शिक्षकों को विरमन तिथि से प्रशिक्षित का लाभ देने की मांग जोर-शोर से उठाई गई।
बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, जिला सचिव दिलीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार तिवारी और उपाध्यक्ष राकेश रंजन कुमार समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने शिक्षकों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही।




Recent Comments