
सोनपुर में रेलवे की अंतरमंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू
सोनपुर। सोनपुर स्टेशन गेट सांस्कृतिक भवन में तीन दिवसीय अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अतुल सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रेमचंद लाल ने सरस्वती वंदना से किया। प्रतियोगिता में धनबाद, मुगलसराय, दानापुर ,समस्तीपुर, मुख्यालय हाजीपुर तथा मेजबान सोनपुर मंडल की टीम ने शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वाद्य यंत्र वादन, सुगम संगीत, भजन, गजल तथा गीत की प्रस्तुति दी। 30 जनवरी को एकांकी नाटक, समूह नृत्य, शास्त्रीय एकल नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। अंतर मंडल के सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हाजीपुर में 31 जनवरी को होगा।
इस अवसर पर मंडल के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार एवं उद्घोषणा चंदन नवीन ने किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि सोनपुर में अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता लगभग 5 वर्षों के बाद की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में आए सभी मंडलों के कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो मंडल की तरफ से समुचित प्रबंध किए गए हैं।




Recent Comments