
मंत्री संजय झा का राकेश सिंह के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ता के द्वारा भब्य स्वागत
सोनपुर। पटना से सीतामढ़ी जाने के क्रम में सोनपुर के शिवबचन चौक पर जल संसाधन मंत्री संजय झा का भाजपा पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ता के द्वारा फूल माला और अंग वस्त्र से जोरदार स्वागत किया गया, जिसमें मुख्य रूप जदयू प्रदेश परिसद सदस्य आनंद किशोर सिंह जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विक्रम सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विवेक राय, विकाश सिंह,जितेन्द्र गिरी के साथ सैकड़ो लोगो के साथ स्वागत बैंड बाजा के साथ किया गया,स्वागत से अभिभूत हो कर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने सारण जिला के स्थानीय NDA कार्यकर्ता को साधुवाद दिया,और पत्रकारों से बात करते हुए कुशेश्वरस्थान विधानसभा चुनाव के जीत पर भी बताया की अब तो लोग दिल्ली से भी चुनाव प्रचार में आ रहे हैं लेकिन जनता अब सब कुछ जान चुकी है और विकास करने वाले को ही चुन रही हैं और बिहार की जनता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है इसके लिए उन्होंने बिहार वासी को धन्यवाद दिया और बातया आगे भी इसी तरह विकास होता रहेगा।




Recent Comments