मधेपुरा:अज्ञात बदमाशों ने उड़ाया लाखों की सम्पत्ति, घर के रक्षक को बंधक बनाकर लूटा
👈रणजीत कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर” मुरलीगंज, मधेपुरा👉
मुरलीगंज प्रखण्ड नगर पंचायत के वार्ड 12 में मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशो ने एक घर में लूट पाट कर नगद सहित लाखों की जेबरात उड़ा ले गये।
मिली जानकारी अनुसार जिस घर में लूट पाट को अंजाम दिया गया है। उस घर में एक हीं व्यक्ति थे भू गृह स्वामी बीते दस दिनों से परिवार सहित महानगर गये हुए थे। इसी क्रम में बदमाशों ने घर पर ढ़ाबा बोलते हुए घर में रह रहे व्यक्ति मनोज यादव को पीलड़ वृक्ष में बांधकर लूटपात किया। बताया गया कि गृह स्वामी प्रोफेसर हरि प्रसाद यादव लगभग दस दिन से घर से बाहर हैं। उनका भांजा मनोज यादव घर की देख रेख के लिए थे।
सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंच स्थल जांच किया। बताया कि पूछ ताछ के लिए मनोज कुमार हिरासत में लिया गया है। गृह स्वामी के आने के बाद हीं खुलासा हो सकता है कि कितने रूपये और समान लूटा गया है। इसका अभी तक खुलासा नही हुआ है ।




Recent Comments