भूख हड़ताल को लोहार जाति ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

बिदूपुर(वैशाली)। बिदूपुर बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा के तत्वधान में प्रखंड के सभी पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया आगामी 25 फरवरी को पटना के गर्दनीबाग में भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मनमानी के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल को सफल बनाने के लिए अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा के तत्वधान में प्रखंड के सभी पंचायतों में लोगों से मिलकर के जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क अभियान प्रखंड अध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के प्रदेश युवा नेता सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि जनजाति मंत्रालय द्वारा लोहार जाति को संविधान में अधिकार आदिवासी की सुविधाएं नहीं देने के विरोध में भूख हड़ताल का आयोजन किया गया है। लोहार को एसटी की सुविधा 1950 ई से ही संविधान में प्राप्त है। उसके बावजूद भी भारत सरकार एक्ट 48/2006 द्वारा लोहार जाती को गलत हिंदी उच्चारण लोहारा हमारा सैंवेधनिक आरक्षण की सुविधा लेने से वंचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों तक लगातार संघर्ष करने के बाद सुना भारत सरकार के संवैधानिक एक्ट 48 को सदन से रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पुनः सूचना जारी कर उन लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र एवं अन्य सुविधाएं दिया गया है। अब पूरा भारत सरकार के जनजाति मंत्रालय लोहार जिसे सदन में रद्द कर दिया वह उन्हें बरदाश्यगी मान लेते हुए केंद्र की नौकरी एवं अन्य जगहों पर उनके बच्चों को एसटी की सुविधा देने में विरोध कर रही है। इस दौरान जगदीश शर्मा, रवि शर्मा, जय प्रकाश शर्मा ,ज्ञानी शर्मा, अशर्फी शर्मा,अशोक शर्मा, जिला युवा नेता पदाधिकारी रामनाथ शर्मा मौजूद थे।