
वैशाली: प्रखण्ड कर्मी स्वच्छता अभियान को कर रहे खोखला साबित
पातेपुर-प्रखंड के विभन्न जगहों पर गंदगी के अंबार लगने से बिमारिया फैलने की आशंका बनी रहती हैं, लेकिन इस पर कोई कर्मी एवं पदाधिकारियों का ध्यान नहीं हैं. स्वच्छता अभियान का सिर्फ खोखला दावा सामने आ रहा हैं, अक्सर चौक चौराहों, सरकारी दफ़्तर परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है गौरतलब हो की केंद्र सरकार सिर्फ स्वच्छता अभियान का दावा करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर ये हक़ीक़त सामने नहीं आया, सिर्फ कागजों पर स्वच्छता अभियान का खाना पूर्ति कर लिया जाता है, स्वच्छता अभियान का एक झलक महुआ अनुमंडल क्षेत्र के बड़हर चौक स्थित चाय दुकान के पास देख सकते, जिले के अक्सर चौक चौराहों पर गंदगी की अंबार लगी रहती हैं लेकिन लोगों समक्ष स्वच्छता अभियान का सपना सपना ही रह गया।




Recent Comments