सुप्रसिद्ध होमियो चिकित्सक डा रामेश्वर नहीं रहे

मढौरा (सारण ): मढौरा के सुप्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डा रामेश्वर प्रसाद का निधन शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से हो गई । उनकी मृत्यु से स्थानीय बौद्धिक जगत में शोक की लहर दौर गयी । डा प्रसाद की मृत्यु की खबर सुन स्थानीय प्रबुद्ध जनों द्वारा उनके निवास स्थान पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया । डा परमेश्वर गुप्ता , डा सुमन राय , डा विक्रमा प्र यादव , डा कर्ण सिंह , डा वीरेंद्र सिंह , शिक्षक रविशंकर लाल , राजेंद्र प्र , संजय कुमार , सी पी आई जिला सचिव रामबाबू सिंह , डा राजेंद्र राय , भूपेश भीम सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे । भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह ने लाल झंडा से उन्हें अंतिम विदाई दिया । उपस्थित जनों अपने अपने विचारों से उन्हें श्रधांजलि दिया । डा प्रसाद ने भागलपुर विश्वविद्यालय से अभियन्ता का कोर्स किया था । भूटान में पहली नौकरी ग्रहण किया । उसके बाद बिहार सरकार में गंडक प्रोजेक्ट में नौकरी शुरू किया । 1969 में गंडक के ठेकेदारों से संघर्ष के पश्चात नौकरी से इस्तीफा कर के कम्युनीस्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर हौमियौपैथ को अपनी जीविका का साधन बना कर गरीब गूरबो की सेवा को अपना लक्ष्य बनाया जिसे अंतिम क्षण तक निभाया । उनके निधन से जहाँ कम्युनिस्टों ने अपना एक सिपाही खो दिया वही स्थानीय प्रबुद्ध जनों और गरीब गूरबो ने अपना हमदर्द खो दिया ।




Recent Comments