विधुत स्पर्शाघात से युवक की मौत
बनियापुर (सारण):थाना क्षेत्र के कन्हैली मनोहर मिसकारी टोला मे शैच से घर वापस आ रहे युवक के शरीर पर अचानक ग्यारह हजार वोल्ट का तार टुट कर गिरने से युवक की मृत्यु घटना स्थल पर ही झुलस कर हो गई.मृतक मिसकारी टोला निवाशी इमामुदीन का तीस वर्षीय पुत्र मुहम्द क्यामुदीन है.घटना से आक्रोसित लोगो ने एनएच 101 पर थाना क्षेत्र के चेतनछपरा नहर के पास शव को बीच सड़क पर रख सड़क जाम कर आवागमन पूर्णतः वाधित कर दिया एंव विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पीड़ीत परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे.सड़क जाम एंव घटना की सुचना पर अंचलाधिकारी ललन प्रसाद सिंह बनियापुर थानाघ्यक्ष मुन्ना कुमार सहाजितपुर थानाघ्यक्ष रामविनय पासवान जलालपुर थानाघ्यक्ष संतोष रजक पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच आक्रोसित लोगो को समझा बुझा कर शांत कराने एंव सड़क जाम समाप्त कराने का हर संभव प्रयास किया मगर आक्रोसित लोग कुछ भी सुनने को तैयार नही थे.आक्रोसित लोग वरीय पदाधिकारी को बुलाने,मृतक के परिजन को तत्काल मुआवजा,लपरवाह एंव गैरजिम्मेवार विद्युत पदाधिकारियो पर कारवाई एंव र्जजर पुराने तार को अविलम्ब बदलने की मांग पर अड़े रहे.आक्रोसितो की सवंधित मांग पर अंचलाधिकारी द्वारा सबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात कर एंव प्रवधान के तहत मिलने वाली मुआवजा की प्रक्रिया प्रारंभ करने के आश्वासन के बाद आक्रोसित लोग शांत हो सड़क जाम समाप्त कर शव को पुलिस के हवाले किया.थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले आवश्यक कारवाई के बाद शव को पोस्टर्माटम के बाद सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.लगभग एक घंटे चले हो हंगामे एंव सड़क जाम से सड़क की दोनो ओर वाहनो की लम्बी कतारे लगी रही एंव यात्रियो राहगिरो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा एंव सड़को पर अफरा तफरी का माहैल कायम रहा.स्थानीय मुखिया सुनिता देवी ने पीड़ीत परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना की तीन हजार रूपया उपलब्ध कराया.
घटना के सबंध मे स्थानीय लोगो ने बताया की मृतक दोपहर मे मकान से कुछ ही दुर स्थित खेत से शैच कर वापस लौट रहा था तभि अचानक ग्यारह हजार का तार टूट कर मृतक के शरीर पर गिरा एंव युवक की झुलस कर मृत्यु हो गई.घटना की सुचना पर पंहुचे लोगो ने युवक को स्थानीय रेफरल अस्पताल भी लाये जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया.