गौरा में बाल मजदूर मुक्त, होटल में कर रहा था काम
मढौरा(सारण):बाल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजीव रंजन निखर ने गौरा हथिसार स्थित सोनू मिष्टान्न भंडार में काम कर रहे बाल मजदूर को बाल मजदूरी से मुक्त कराया।बाल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने होटल में बाल मजदूर के रूप में काम कर रहे रामपुर नगरा के बारह वर्षीय बबलू को बाल कल्याण समिति छपरा को सुपूर्द करते हुए सोनू मिष्टान्न भंडार के मालिक वकील साह के विरुद्ध बाल श्रम कानून उलंघन की प्राथमिकी दर्ज कराया। थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।




Recent Comments