गोरखपुर (उ.प्र.) :युवा हृदय सम्राट मो० अरशद भारतीय सदभावना एकता मिशन के प्रदेश सचिव बनाए गए

#सेराज अहमद कुरैशी
*गोरखपुर,उ.प्र*.
*भारतीय सदभावना एकता मिशन*के राष्ट्रीय अध्यक्ष फज़ले मसूद (पूर्व विधायक एंव पूर्व एमएलसी) ने लखनऊ में दारुल शफा सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी जिसमे प्रदेश पर से भारी संख्या में लोग उपिस्थत रहे।बैठक का मूल उद्देश्य पूरे देश में भारतीय एकता सदभावना मिशन के अभियान “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” जो की 14 प्रांतों में कार्य कर रहा है उसका विस्तार किया गया जिसमें गोरखपुर से युवा ह्दय सम्राट मो० अरशद को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।

मो० अरशद समाज में तेजी से फैल रहे नफरतो को रोकने का काम करेंगे,देश को मजबूत ,भाईचारा बढ़ाने का कार्य करेंगे,ये देश पर कुर्बान होने वाले भारत माँ के अमर सपूतो की कुर्बानियों, राष्ट्रपिता बापू की विचार धारा को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रवाद का नारा देने वाले देश के गरीबो,मजलूमो,मजदूरों की आवाज बुलंद करने के साथ साथ राष्ट्रीय एकता के लिए अपना अमूल्य योगदान देश को देते रहेंगे।
युवा ह्दय सम्राट मो. अरशद के प्रथम बार नगर आगमन पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शेख बशर अली,परवेज,विशाल श्रीवास्तव,अरविन्द कुमार ,मो रजा, महेन्द मोहन पाण्डेय ,अमितक कुमार ,मकसूद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।




Recent Comments