आगलगी में दलित बस्ती के जले दो दर्जन घर

#रिपोर्ट -अजहर करीम :
इसुआपुर-(सारण):प्रखण्ड के रामपुर अटौली पंचायत के डोईला गांवों में शुक्रवार की रात लगी आग से महादलित समाज के नट बस्ती के 25 घर जलकर राख हो गये।जिससे इस भीषण गर्मी में उनके सर से छत गायब हो गया।पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि रात का खाना खाने के बाद वे लोग सो गये।


मध्य रात्रि में उनके फुसनुमा घरों में आग लग गई।वे लोग कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते आग ने कुमारी कुँवर,सत्येंद्र नट,सुगली नट,मोहन नट,राजकुमार नट,श्री नट,जगु नट,बिक्रमा नट,मोहन नट,बीरेंद्र नट,जितेंद्र नट ,सुरेन्द्र नट,जोना कुँवर,ईश्वर नट, किशन नट,शंकर नट,मुकुल नट,राजू नट,मुना नट,नरेश नट,गप्पू नट,हरिशंकर नट,हुलास नट,लाला नट,अरबिन्द नट के घरों को अपने आगोश में ले लिया तथा घरों में रखा सारा सामान दर्जनों बकरियां मुर्गियां सबकुछ जलकर राख हो गया।घटना की खबर सुनते ही अहले सुबह अंचल कार्यालय के सी आई तथा तथा थाना से पुअनी दिनेश पासवान घटना स्थल पहुचे तथा कानूनी कार्यवाही की।पूर्ब बिधायक जनक सिंह के निर्देश पर कुमार शिवम उर्फ गुड़ु ने टेन्ट लगवाकर भंडारा का आयोजन किया।पूर्व मुखिया अच्छेलाल राय ने पीड़ित महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को धोती गमछा गंजी के साथ1क्विंटल चावल मदद स्वरूप दिया।प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव ने रेडीमेड खाद्यसामग्री वितरीत किया।स्थानीय संतकुमार पडित ने 25 किलो चावल तथा 25 किलो आटा वितरित करवाया।स्थानीय मुखिया धनन्जय पाण्डे ने पीड़ितों को सान्त्वना देते हुये हर सम्भव मदद करने की बात कही।वही दैनिक जागरण के जिला के प्रमुख ब्यूरो राजीव रंजन भी पीड़ितों को सान्त्वना देने पहुँचे।डोईला उनका पैतृक गांव है।




Recent Comments