सीवान :स्वच्छताग्राहियों की अहम बैठक सम्पन्न 

सीवान : 
सोमवार को सीवान गांधी मैदान में जिले के स्वच्छताग्राहियों की एक अहम बैठक हुई।बैठक को संबोधित करते हुए सीएलटीएस प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी स्वच्छ भारत मिशन में सेवा की भावना से आये हैं।सच्ची सेवा भावना व लगन के साथ हम सभी निरन्तर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाएंगे।इस दिशा में सीएम नीतीश कुमार का सात निश्चय कार्यक्रम सोने पर सुहागा जैसा प्रतीत हो रहा है।
स्वच्छताग्राहियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के सीवान आगमन के समय उन्हें सीएलटीएस कर्मियों की टोली पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत करेगी।
मौके पर जितेंद्र कुमार पटेल,अन्नू कुमारी,कुमार विपेंद्र,सत्य प्रकाश,जुनैद रिजवी,सुनील कुमार शर्मा,मास्टर ट्रेनर देवी संतोषी,खुर्शीद आलम समेत सैकडों स्वच्छता ग्राही मौजूद थे।