सारण :अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी ठोकर , बाइक सवार महिला जख्मी

परसा-सीवान एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के सगुनी गाँव के समीप अनियंत्रित कार चालक ने बाईक में जोरदार ठोकर मार दिया तथा अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे में टकराकर कार बिच सड़क पर पलट गया।कार की ठोकर से बाईक पर सवार माता पुत्र बुरी तरह घायल हो गया।जबकि कार में बैठे चार लोग आंशिक रूप से घायल हो हुआ।घायल महिला खैरा थाना क्षेत्र के मरहिया गाँव निवासी सर्फुदिन की 55 बर्षीय पत्नी सकीना बेगम पुत्र युसु अली को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।घटना की सूचना मिलते ही पुसनि विनय कुमार सिंह घटना स्थल पहुँच घटना की जनकारी लिया।और दोनों छतिग्रस्त वाहन को जप्त कर लिया।वही कार में सवार सभी घायल लोगो को उपचार के लिए भेज दिया गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि कार पर सीवान से पटना एयरपोर्ट जा रहा था।तभी बाईक से माता पुत्र मारड़ सरैया दरगाह से पूजा अर्चना कर घर घर लौट रहा था।तभी कार में तकनिकी गड़बड़ी होने से चालक द्वारा संतुलन खो दिया गया।और बाईक को ठोकर मार बिजली के खम्भे से टकरा गया।घटना को लेकर पुलिस जांच प्रताल कर रही है।




Recent Comments