सिवान :दो पक्षों में मारपीट, 19 लोग नामजद
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के जामो थाना क्षेत्र के लालाहाता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पहली प्राथमिकी बिजान्ती देवी ने दर्ज कराई गई है जिसमें सुरेंद्र सिंह, विक्की सिंह, अंशु कुमारी, नीतू कुमारी, सोनी कुमारी व फुलकुमारी कुमारी को आरोपित किया गया है। दूसरी प्राथमिकी सुरेंद्र सिंह द्वारा कराई गई है जिसमें रितेश सिंह, गुड्डू सिंह, अनीष सिंह, अवधेश सिंह, राजवंशी सिंह, जितेंद्र सिंह, अंजली कुमारी, नीलम देवी, नीलू कुमारी, प्रियंका देवी, बिजान्ती देवी, श्रीमती देवी व विपिन सिंह को आरोपित किया गया है।