समस्तीपुर:ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
सरायरंजन:
सरायरंजन मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सागर होटल के समीप बुधवार की सुबह साइकिल सवार एक सातवी कक्षा के छात्र को चपेट में आने से घटनास्थल पर हो गयी।मौके पर से ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच -28 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।मौके पर पहुँची पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने बुझाने में जुटी थी। आक्रोशितों का कहना था कि मुसरीघरीरी चौक के समीप 24 घंटा सड़क के दोनों ओर ट्रक व ओटों लगा रहता है।
प्रशासन की मिली भगत से यहां पर दलालों का बोलबाला हो गया है। जिससे यहां हमेशा जाम लगा रहता है ।जिसके कारण बार -बार सड़क दुर्घटना होती रहती है। आक्रोशित लोग सड़क के दोनों ओर से ओटो व बालू गिट्टी से लदी ट्रक को सड़क पर से हटाने की मांग कर रहे थे।बालू गिट्टी की अवैध व्यवसायी को भी बंद कराने की मांग कर रहे थे एवं परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए अरे थे। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी निवासी सीता राम सहनी के पुत्र कन्हैया कुमार (13) के रुप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त किशोर बुधवार की सुबह मुसरीघरारी में अपने बहन के यहां लीची भेजने के लिए लीची की खरीददारी करने आया था खरीददारी करने के बाद वापस अपने घर साइकिल से जा रहा था।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे एक ट्रक की चपेट में मुसरीघरारी स्थित सागर होटल के समीप एनएच -28 पर उक्त किशोर आ गया। ट्रक की भीषण ठोकर से उसकी मौत मौके पर ही हो गयी।करीब चार घंटे तक एन एच जाम सरायरंजन बीडीओ सी ओ मुसरीघरारी थानाध्यक्ष परमानंद कर्ण के आश्वासन दिया कि सरक पर ट्रक व ऑटो नही लगने व उचित मुआबजा दिलाने के अशवशन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुये। उसके बाद मुसरीघरारी पुलिस ने मृतक के लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं मुसरीघरारी थानाध्यक्ष परमानंद कर्ण ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाने पर ले आए हैं। मौके पर से ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।