पटना में आयोजित राज्य एकलव्य खेल प्रतियोगिता 2017 – 18 में भाग लेने के लिये सारण हैंडबाल टीम रवना

छपरा
बालक वर्ग सोमवार को प्रातः मशरक बस स्टैंड से रवाना हुई। 8 से 11 जनवरी तक पटना में आयोजित प्रतियोगिता के लिए 13 सदस्यीय दल को थानाध्यक्ष मशरक अजय कुमार पासवान ने झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर जिला हैंडबाल के अध्यक्ष। कृष्णमोहन सिंह , कोषाध्यक्ष अरुण कुमार पाठक के अलावे दिनेश कुमार सिंह, शिक्षक नेता कुमार प्रमोद सहित अन्य मौजूद थे। जिला हैण्डबाल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में पूरे बिहार से सिर्फ दो जिला की बालक टीम का चयन हुआ है जो एकलव्य एकेडमी शेरपुर पटना की टीम से टकराएंगी । 2017 में सब जूनियर राज्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सारण के अलावे मुंगेर टीम का चयन हुआ है । सारण टीम में शामिल सभी खिलाड़ी मशरक मुख्यालय अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के छात्र है जो विद्यालय के गैर आवासीय हैंडबाल प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास करते है ।

टीम में शामिल खिलाड़ी एव तकनीकी पदाधिकारी इस प्रकार है ।अभिरंजन कुमार- कैप्टेन , आकाश कुमार , नितेश कुमार, राहुल कुमार , रितेश कुमार सिंह, युवराज कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, आदित्य कुमार, ऋषिराज शर्मा, विवेक कुमार , टीम मैनेजर – संजय कुमार सिंह , तकनीकी अधिकारी – अभिषेक कुमार सिंह , कोच – राहुल कुमार शामिल है ।




Recent Comments