सीवान :महिला की मौत में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
 सिसवन (सिवान) : 
स्थानीय थाना क्षेत्र उबधी गांव में गत 18 दिसंबर को हुई महिला की मौत के मामले में उसके पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पांच लोगों को आरोपित किया है। पिता सारण जिले के एकमा थाने के परसागढ़ गांव निवासी जगदीश महतो ने मृतका के ससुर गोपीचंद महतो, सास कौशल्या देवी,  दयादीन सुनीता देवी, रानी देवी एवं एक अन्य को जहर देकर जान मारने को लेकर आरोपित किया है।