माँझी(सारण) सीएम नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली में जदयू कार्यकर्ता व आम नागरिक बड़ी संख्या में हुए शामिल। जदयू नेत्री माधवी सिंह के सौजन्य से जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह की देखरेख में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिला एवं पुरुष इकट्ठा हुए
जिसमे मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद रैली के माध्यम से वैश्विक कोरोना काल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित की योजनाएं की अनेक उपलब्धियां एक एक कर गिनाई जिसे कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने सुना सरकार की उपलब्धि से जनता खुश दिखे इस अवसर पर प्रखण्ड जदयू महासचिव सुनील सिंह,कृष्णा सिह,अमरजीत सिंह,शैलेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।