स्थानीय पदाधिकारीयों को दिए कई दिशा निर्देश।
जनप्रतिनिधियों ने व्लिचिंग पाउडर तथा नाव व्यवस्था करने की मांग की

पानापुर (सारण )प्रखंड में संभावित बाढ़ को देखते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन एवं एसपी हरकिशोर राय ने शनिवार की दोपहर पानापुर पहुचे एवं स्थिति का जायजा लेने के साथ सारण तटबंध का भी निरीक्षण किया।इस दौरान वे लोग पृथ्वीपुर व चकिया गांव जहां तटबंध में रिसाव होने की सूचना मिली थी वहा पहुचकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों से बातचीत कर वस्तु स्थिति की जायजा लिया ।मौके पर मौजूद बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि कुछ जगहो पर पानी का दबाव होने से रिसाव हो रहा था।जिसे कंट्रोल कर लिया गया है।डीएम ने कार्यपालक अभियंता से तटबंध की सतत् निगरानी करने का निर्देश दिया।इसके अलावे स्थानीय पदाधिकारियों से बाढ़ के दौरान उत्पन्न होनेवाले समस्याओं से दूर करने का निर्देश दिया तथा कहा कि रेस्क्यू अपरेशन चलाने वाली टीम को एक्टिव कर लेने के साथ ही आम लोगों के समक्ष उत्पन्न होनेवाली हर समस्या पर नजर बनाये रखने तथा उसका सामाधान करने का निर्देश दिया।वही मौके पर मौजूद जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ने ब्लिचिंग पाउडर उपधब्ध कराने व प्रयाप्त संख्या में नावो की व्यवस्था करने की मांग की।मौके पर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, बीडीओ महम्मद सज्जाद,सीओ रंधीर प्रसाद,थानाध्यक्ष केडी राय सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




Recent Comments