सीवान : पप्पू हत्याकांड के मुख्य आरोपित करन यादव ने भी किया सरेंडर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर

सिवान :
गत 12 दिसंबर को पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपित हकाम निवासी करन यादव ने भी बुधवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। दूसरे आरोपित रॉबिन ने गत सोमवार को ही समर्पण किया था। अब इन दोनों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि इनके दो अज्ञात साथियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा सके।
बता दें कि गत 12 दिसंबर को स्थानीय रामदेव नगर निवासी पप्पू कुमार यादव की हत्या वीएमएच स्कूल के सामने की गली में गोली मारकर की गई थी। घटना के बाद शहर में काफी बवाल हुआ था। इसमें करन और रॉबिन को नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक को गत मंगलवार को ही बरामद किया। इसके साथ सद्दाम नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। सद्दाम ने पुलिस को बताया है कि गत 13 दिसंबर को रॉबिन ने उसे इस अपाची बाइक सौंपी तथा कहा कि इसे छिपाकर रखना। कांड के अनुसंधानकर्ता महादेवा ओपी प्रभारी फेराज हुसेन ने बताया कि दोनों नामजद आरोपितों को रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या के कारणों का पता किया जा सके।




Recent Comments