पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
जिले के बाढ़ पीड़ितों के बीच मदद के लिए इनर व्हील क्लब बेतिया की सदस्य आगे आई। क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती कुंदनंदनी ने बताया कि लौरिया प्रखंड के परसा मठिया में राशन वितरण किया गया । इनर व्हील क्लब अलग अलग क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच सहायता पहुंचाने का कार्य करता रहता है। अभी बाढ़ जैसी त्रासदी में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा, भुजा, चीनी, बिस्किट, मास्क आदि का वितरण किया गया।
वही क्लव की सेक्रेटरी श्रीमती कमल अरोड़ा ने बताया कि इनर व्हील क्लब बेतिया के द्वारा कोरोना अवधि में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता किया गया था। अभी बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों के बीच राशन वितरित किया गया।
श्रीमती कमल अरोड़ा ने बताया इनर व्हील क्लब की सदस्या सुश्री मेरी आडलीन ने पीड़ित लोगों के बीच जाकर स्वयं राशन बांटा। जहाँ कोरोना महामारी के कारण सभी लोग अपने घरों में है, वही क्लब की सदस्या मेरी आडलीन काफी सराहनीय कार्य कर रही है। उनके द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री, मास्क आदि का वितरण किया जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव, मास्क के इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिग के बारे में जागरूक किया जा रहा है।





Recent Comments