सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा में आदिति को मिला 85.4% अंक,परिजनों में हर्ष
मढ़ौरा (सारण):सीबीएसई के मैट्रिक परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा आदिति ने 85.4% अंक प्राप्त कर अपने मां-बाप के साथ परिवार का नाम रौशन किया है।छात्रा आदिति मूल रूप से सारण जिले के मशरख पूरब टोला निवासी कामेश्वर सिंह व दीप शिखा सिंह की प्रथम पुत्री है, जो फिलहाल मढौरा में रहकर पढ़ाई कर रही है।आदिति को कुल 500 अंकों के परीक्षा में 427 अंक मिला है।