आर्केस्ट्रा में फरमाइसी गाना बजाने की विवाद में हुई मारपीट से दो गावों में बढ़ा तनाव, 49 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज व चार गिरफ्तार

अमनौर /सारण
अमनौर थाना क्षेत्र के शाहपुर में बीते दिन बुधवार की संध्या हुई मारपीट मामले में अमनौर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं इस मामले में दोनों पक्षों से 49 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जहां प्रथम पक्ष के घायल राजेश कुमार भगत के बयान पर भीष्म राय व टूना राय, पंकज राय, भीम राय, सुजीत राय सहित 22 लोगों को नामजद किया गया है. वही दूसरे पक्ष के घायल भीष्म राय के बयान पर राजु भगत, महेंद्र भगत, राहुल भगत, उमेश कुमार कुशवाहा, रिंकू मियां सहित 27 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

बुधवार की संध्या हुई उक्त घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पिछले 28 मई को आई बारात में आर्केस्ट्रा के नाच में फरमाइसी गाना बजाने को लेकर भागवतपुर व शाहपुर के लोगों के बीच विवाद हो गया था. जिसको लेकर बुधवार की संध्या समूह बनाकर लाठी डंडे से लैस होकर गांव के लोगों पर अचाक हमला बोल दिया गया. वहीं एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगाने की भी बात बतायी गयी है. जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है. पुलिस नजर बनाये हुये है. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दोनों गांवों में पुलिस गस्त बढा दी गयी है. स्थित नियंत्रण में है. गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष से भागवतपुर गांव के भीष्म राय व टुना राय व दुसरे पक्ष के शाहपुर गांव निवासी मुन्ना मियां व मुकेश कुमार कुशवाहा का नाम शामिल है.