बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसरी गांव मे लगाया चौपाल,सरकार के चार साल की उपलब्धियों को बताया


तरैया (सारण):28.05.2018:
उसरी चाँदपुरा गाँव में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों का एक चौपाल लगाया।जिसमे मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दिया।प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत गरीब लोगों को निःशुल्क गैस का कनेक्शन दिया गया।आदि योजनाओ की उपलब्धियों की जनता के बीच रखा।सभा की अध्यक्षता रामाधार सिंह ने किया। जिसमें हर गाँव ने महा जन सम्पर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार के चार साल के उपलब्धियों को आम जनता को जानकारी देने का निर्णय लिया गया।उक्त मौके पर विधानसभा विस्तारक रामबहादुर राम, बीजेपी महामंत्री गुड्डू सिंह कुशवाहा, धर्म नारायण सिंह, राजा सिंह, विनय सिंह,राजेन्द्र प्रसाद, विजय शंकर सिंह, सुरेश सिंह, मिथिला सिंह, बेबी देवी गीता देवी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसरी गांव मे लगाया चौपाल,सरकार के चार साल की उपलब्धियों को बताया




Recent Comments