पांच बच्चों के परवरिश की जगी आस, डेढ़ माह से फरार मां को प्रेमी संग पुलिस ने किया गिरफ्तार
मढ़ौरा (सारण):स्थानीय थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव से पुलिस ने प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया.गुप्त सूचना पर बुधवार देर संध्या पुलिस ने प्रेमी युगल के दयालपुर गांव में आने की जानकारी पर छापामारी की जहां पर प्रेमी युवक और प्रेमिका महिला पुलिस गिरफ्त में आ गये.पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के पकहा निवासी प्रेमी युवक सूरज राउत को जेल भेज दिया.वहीं प्रेमिका महिला को पुलिस 164 के तहत बयां दर्ज कराने की कारवाई में लगी है. बताया जाता है की प्रेमिका महिला जो पांच बच्चे की मां है, वो प्रेमी युवक के पड़ोस के बस्ती में रहती थी.जहां पर एक दूसरे के प्रेम परवान चढ़ने पर प्रेमिका ने बच्चों को छोड़ डेढ़ माह पहले प्रेमी सूरज राउत के साथ भाग गयी थी.छोटे बच्चे के परवरिश की चिंता में डूबी विवाहिता महिला की मां पकहा निवासी पार्वती देवी ने 14 अप्रैल 18 को कांड संख्या 155/18 दर्ज कराकर अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई थी.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया की प्रेमी युगल को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है.जिसमें प्रेमी युवकसूरज राउत को जेल भेज दिया गया.जबकि महिला का 164 के बयां न्यायलय में दर्ज कराने की कारवाई की जा रही है.




Recent Comments