सारण : राहुल संस्कृत्यायन की 125 वीं पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
अमनौर /सारण

स्थानीय एचआर काॅलेज परिसर में राहुल संस्कृत्यायन की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. उक्त मौके पर ‘हिन्दी साहित्य में राहुल संस्कृत्यायन का योगदान’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता ने बताया कि हिन्दी साहित्य में राहुल संस्कृत्यायन जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने अपने उपन्यास व कहानियों के माध्यम से देश के असहयोग आंदोलन को प्रेरित किए. वहीं सहायक प्रोफेसर परवेज अहमद, प्रो समीर कुमार, प्रो. कपिलदेव नारायण सिंह, प्रो. मनीष कुमार सहित कई छात्र छात्राओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर शिक्षकेतर कर्मचारी चन्देश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, पप्पू कुमार, विवेक आनंद, पुनम कुमारी आदि शामिल थे.