एनएच-19 के हाजीपुर-छपरा खंड में चार गलियारे बनने का रास्ता साफ , उच्च क्षमता के विद्युत टावरों को स्थानांतरित कराने के लिये राशि स्वीकृत

छपरा:राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 19 के हाजीपुर-छपरा खंड के अंतर्गत चार गलियारे के निर्माण के रास्ते में पड़ने वाले सभी उच्च क्षमता के विद्युत टावरों को स्थानांतरित किया जायेगा. जिसके लिए केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा 11.90 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान की है. उक्त बातें स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढी ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि स्थानांतरण का मुद्दा तीन वर्षों से लंबित था. अब शीघ्र हीं विद्युत संचरण के उच्च विभव वाले विशाल टॉवरों को स्थानांतरित कर एनएच 19 के चौड़िकरण का मार्ग प्रशस्त कर दिया जायेगा. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 19 के हाजीपुर-छपरा खंड के अंतर्गत चार गलियारे के निर्माण के रास्ते में पड़ने वाले सभी उच्च क्षमता के विद्युत टावरों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से स्थानांतरित किया जायेगा. जो पिछले तीन वर्षों से विद्युत टॉवरो को स्थानांतरित करने में समस्या आ

रही थी.
श्री रुडी ने कहा कि हाजीपुर से छपरा के बीच पड़ने वाले टावर संख्या 93-95ए 207-209, 215-217, 231-233ए, 261-264, 277-279, 280(1ए)-280(1बी), 361-365 और 383-387 को स्थानांतरित किया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि छपरा के बीचोबीच गुजरने वाले एनएन 19 राज्य की राजधानी पटना को उत्तर प्रदेश के गाजिपुर से जोड़ता है. इस राजमार्ग से कई अन्य सड़के भी जुड़ती है. पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से इसके निकटवर्ती गांवों के साथ ही व्यवसायी वर्ग को भी बहुत फायदा होगा. इधर कर्नाटक चुनाव में भारी जीत पर खुशी व्यक्त किया. वहीं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलायी. उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, राकेश कुमार सिंह, संतोष सिंह, बलिराम तिवारी, कामेश्वर ओझा, ई. सत्येंद्र सिंह, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे.