
सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर: सरेह खेत में रखी शराब 626 बोतल शराब बरामद
सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर 30 दिसंबर थाना क्षेत्र के मनिकचौक और भवानीपुर के बीच एक खेत से काफी मात्रा में शराब बरामद। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भवानीपुर के सरेह खेत में शराब रखी है।
इस पर थाना प्रभारी शिव नारायण राम ने त्वरित कार्यवाई करते हुये दल बल के साथ भवानीपुर पहुँचे। जहाँ खेत में रॉयल स्टैग कंपनी के 626 बोतल शराब लावारिस हालत में बरामद किया है।पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्यवाही कर रही है।




Recent Comments