सारण :फुटबॉल में बंगाल की टीम ने यूपी को एक शून्य से हराया
बनियापुर (सारण)
प्रखंड के कोल्हुआं उच्च विद्यालय के प्रांगण में चल रहे छः दिवसीय खेल के दुसरे दिन बंगाल की फुटबॉल ाटीम ने यूपी के टीम को एक शुन्य से पराजित कर दिया। जिस खेल समारोह के मुख्य अतिथि सारण के पुलिस कप्तान हरिकिशोर राय उपस्थित रहे। एसपी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय पात्र किए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस खेल प्रतियोगिता के दुसरे दिन की शुरुआत सारण के एसपी द्वारा किया गया। जहां रामबिलास ओझा मेमोरियल टूर्नामेंट के आयोजक अजय ओझा ने एसपी, उपस्थित अतिथि सदर एसडीओ चेतनारायण राय को सम्मानित किये। जहां खेल शुरू होने से पहले बंगाल की टीम ने टौस जीत कर अपने खेल का शुरुआत करते हुए यूपी के फुटबॉल टीम को एक गोल दाग दिया। जिसके बाद शुरू में पराजित यूपी की टीम ने अंत तक प्रयास करते रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। और बंगाल की टीम ने यूपी के टीम से एक गोल से जीत हासिल कर ली। जिस खेल में वेस्ट प्लेयर के रुप में बंगाल के खिलाड़ी अपूर्णा विश्वास को दिया गया। जहां खेल आयोजक के कार्यकर्ता अजीत सिंह, डब्लू सिंह, चुममुन ओझा, मनोज सिंह, प्रभात कुमार, मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, संजय सिंह के अलावा सहाजिपुर थाना अध्यक्ष रामविनय पासवान तथा बनियापुर थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह आदि लोगों ने खेल समारोह में उपस्थित देखे गए।




Recent Comments