सीतामढ़ी: रून्नीसैदपुर में प्रेस कॉन्फ्रेस करते नगर विकास मंत्री

सीतामढ़ी: रून्नीसैदपुर में प्रेस कॉन्फ्रेस करते नगर विकास मंत्री एवं आवास मंत्री सह सीतामढ़ी जिला बीस सूत्री सह निगरानी प्रभारी मंत्री माननीय श्री सुरेश शर्मा , एनडीए नेता पंकज मिश्रा , प्रखंड उपप्रमुख भूपेन्द्र नारायण प्रसाद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो वीरेन्द्र प्रसाद के साथ रून्नीसैदपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशि रंजन ने रून्नीसैदपुर को नगर पंचायत की दर्जा दिए जाने की माँग मंत्री महोदय से किया। माननीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि डीएम द्वारा प्रस्ताव मिलते ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

मौके पर कोआही मंडल भाजपा अध्यक्ष कामेश्वर राय, रालोसपा अध्यक्ष अमरेश कुमार, लोजपा अध्यक्ष शंकर पासवान, भाजपा के राजीव मंडल, अमरेश कुमार, नरेन्द्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, डॉ रामचन्द्र राम, हरिशंकर पासवान समेत अन्य मौजूद थे।