सीओ ने 15 प्रभावित परिवार के परिजन को उपलब्ध कराया 4 लाख का आपदा चेक

मढ़ौरा ।
अंचल क्षेत्र में बाढ़, सड़क दुर्घटना एवं अन्य आपदा से मृत्यु के शिकार हुए 15 पीड़ित परिवार के परिजनों को सीओ ने आपदा अनुग्रह राशि उपलब्ध कराया । सभी पीड़ित परिवार का आपदा राशि महीनों से लंबित था जिससे पीड़ित परिजनों मे चिंता बढ़ती जा रही थी । विभाग से स्वीकृत होने और राशि उपलब्ध उपलब्ध होने पर सीओ ने एक समारोह का आयोजित कर सभी लाभुकों के बीच चार लाख राशि का चेक उपलब्ध करा दिया । जिन लोगों को राशि उपलब्ध कराई गई है उनमें तेनुआ निवासी चुनचुन देवी, जमालपुर निवासी रीना देवी, विष्णुपुर जगदीश निवासी अमीना बेगम, शिल्हौरी निवासी उषा देवी, अंवारी निवासी सरिता देवी, जादो राहीमपुर निवासी लगनी देवी, असोइयां निवासी चुनमुन देवी, ओल्हनपुर निवासी नीतू देवी, चनना निवासी जटाही देवी, लेरुआ निवासी ललिता देवी, पकहां निवासी चिंता देवी, मरहौरा खुर्द निवासी विजय सिंह, रामपुर निवासी हरिराम साह, माधोपुर निवासी रेणु देवी, इसरौली निवासी करीमण राम का नाम शामिल है । सभी लाभुक के परिजन का पिछले वर्ष बाढ़ में डुबने, तड़का या सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी । सीओ रवि शंकर पाण्डेय ने पीड़ित परिवार के परिजन को चार लाख रुपये का अनुग्रह आपदा राशि का चेक उपलब्ध कराते हुएं अपनी संवेदना व्यक्त की । इस अवसर पर तेजपुरवां के मुखिया प्रतिनिधि परमात्मा राय, वार्ड पार्षद मनोज सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुमन नट सहित अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments