बिजली विभाग ने काटी बिजली तो नपं ने भी शुरु कर दी जबाबी कारवाई

मढ़ौरा ।
बकाया बिजली बिल को लेकर बिजली विभाग ने शुक्रवार की संध्या नगर पंचायत सरकार भवन का बिजली का कनेक्शन काट दिया था । बिजली कटने से नराज नगर पंचायत ने जब अपना जवाबी तेवर दिखाया तो 24 घंटे के पहले कटे कनेक्शन को जोड़ने बिजली कर्मचारी पहुंचकर गएं । बता दे कि नगर पंचायत सरकार भवन पर बिजली बिल बकाया को लेकर बिजली बिभाग ने नपं की बिजली काट दी थी । बिजली का कनेक्शन काटे जाने से नाराज नगर पंचायत ने शनिवार को अपनी कारवाई करते हुएं बिजली बिभसग पर होल्डिंग टैक्स का बकाया 67 लाख रुपये के तीन दिन में भुगतान का नोटीस थमा दिया । इतना ही नही अगली कारवाई करते हुएं पावर सब स्टेशन मढ़ौरा में बन रही बाउंड्री पर सवाल उठाया । बाउण्ड्री के नक्सा की न सिर्फ मांग करते हुएं काम को रोकने का पीएसएस भवन पर नपं का नोटीस चस्पा करवा दिया । नपं ने बिजली बिभाग को तीसरी नोटीस देते हुए नगर क्षेत्र में बिजली सप्लाई देने का 2.5 प्रतिशत उपभोक्ता अधिभार का भुगतान करने का निर्देश जारी कर दिया । नपं के ईओ ने नोटिस में लिखा की अधिनियम बिहार नगरपालिका 2007 की धारा 130 में प्रावधानित है की नगर क्षेत्र में 2.5 प्रतिशत उपभोक्ता अधिभार शुल्क लेना है । बिजली विभाग नपं को उपभोक्ता अधिभार शुल्क को नगर पंचायत को नही देकर नपं के राजस्व की क्षति पहुंचा रही है। जैसे जैसे नपं की कारवाई बढ़ती गयी बिजली विभाग की परेशानी बढ़ती रही । अंतिम में 24 घंटा गुजरने के पहले ही बिजली विभाग के कर्मचारी नगर पंचायत सरकार भवन पहुंच गये । काटी गयी बिजली कनेक्शन को फिर से जोड़ कर बिजली चालू कर दिया । पीएसएस के सहायक अभिय़ंता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि नपं मढ़ौरा पर 74 लाख रुपये बकाया थे । उन्होने उपर से प्राप्त निर्देश के आलोक में कनेक्शन काटने का निर्देश दिया था । पुनः जोड़ने का निर्देश मिलने पर नपं कार्यालय की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है ।