सारण/मांझी।
शुक्रवार को मांझी थाना क्षेत्र के सुघर छपरा तथा गुर्दाहाँ खुर्द गांव के युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना से उतपन्न तनाव को देखते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने के उद्देश्य से शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुघर छपरा गुर्दाहाँ खुर्द तथा हरनारायण छपरा के दर्जनों प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा तथा एसडीपीओ अजय कुमार ने दोनों पक्ष के अभिभावकों से अपने घर परिवार के लड़कों को नियंत्रण में रखने की अपील की।उक्त गांवों के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने के लिए पदाधिकारी द्वय ने तीनों गांवों के बुद्धिजीवियों की तीन अलग अलग समितियों का गठन किया जिनका काम युवकों को नियंत्रित रखना तथा विवाद के बेकाबू होने की स्थिति में प्रशासन का सहयोग करना होगा। बैठक में शामिल लोगों को उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गम्भीरता पूर्वक जांच कर निर्दोषों को आरोप मुक्त किया जाएगा। बैठक में सीओ दिलीप कुमार थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा के अलावा उमाशंकर ओझा  पंकज सिंह बिनय यादव कृष्णा सिंह पहलवान हसनुद्दीन खान मनोज प्रसाद।सरपंच। रामायण दास तथा उद्धव यादव आदि कई अन्य लोग शामिल थे।