छपरा जंक्शन जानेवाली सड़क का होगा कायाकल्प, विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास

दैनिक खोज खबर, छपरा

छपरा जंक्शन की ओर जानेवाली स्टेशन रोड जो विगत कई दिनों से जर्जर हो गयी थी,आए दिन हल्की बरसात में भी वहॉ पानी लग जाता था जिससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों एवं यात्रियों को काफी कठिनाई होती थीं,लेकिन अब ये बहुत जल्दी ही समस्या दूर होने वाली है। स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने अपने विधायक कोष से निर्मित होनेवाली इस सड़क का शिलान्यास किया।इस दौरान विधायक ने बताया कि शहर की हर समस्या पर मेरी नजर है लेकिन उसका निवारण चरणबद्ध तरीके से ही संभव है।

उन्होने कहा कि स्टेशन रोड जिसकी समस्या बहुत दिनों से बनी हुई थी, आज उसका निवारण शुरू हो गया.विगत दिनों मैनें घोषणा की थी कि इस रोड का शीघ्र ही मेरे अपने विधायक कोष से निर्माण होगा।आज इसी बहुप्रतीक्षित स्टेशन रोड का शिलान्यास मैनें किया। बहुत जल्दी ही यह कार्य भी पूर्ण होगा।किसी शहर की सुदरंता बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन से होती है,बस स्टैंड में यात्री शेड का निर्माण करके मैने पूरा किया अब बारी है स्टेशन रोड की जो आज से शुरूवात हो चुकी है।विगत दिनों में शुरूवात में कई बार मैने इसकी सफाई भी करवाई थीं परंतु इसका वास्तविक निवारण सड़क निर्माण से ही था, जो मेरे प्रयास से दूर हुआ।इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेश फैशन, अनिल सिंह,अभिनव सिंह,जयप्रकाश वर्मा,सत्या सिंह,मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता,राजेश कुमार समेत सैकड़ो स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।