
एचएम एंव सहायक शिक्षको के बीच हुई मारपीट की सूचना के बाद जांच में पहुंचे डीईओ
बनियापुर (सारण) :प्रखंड क्षेत्र के जीवधारी उच्च विद्यालय धनगरहां मे प्रभार लेन देन के विवाद मे पूर्व एचएम एंव सहायक शिक्षको के बीच हुई मारपीट की सुचना पर डीईओ राजकिशोर सिंह ने विद्यालय पंहुच घटना की बाबत जानकारी ली एंव दोषी शिक्षक पर कारवाई का आश्वासन दिया.जांच को आये डीइओ के विद्यालय पंहुचने की सुचना पर भारी संख्या मे ग्रामिण इकठा हो आरोपो की झड़ी लगा दी.ग्रामिणो ने विद्यालय मे व्याप्त अनियमिता,लचर विधी व्यवस्था,विद्यालय को राजनित का अड्डा बनाने,अवकाश प्राप्त एचएम द्वारा भारी पैमाने पर वित्तिय घोटाला करने,शिक्षको के बीच आये दिन झड़प एंव मारपीट होने सहित एक र्दजन से ज्यादा आरोप लगाते हुए आरोपो की जांच कर दोषी शिक्षको पर कारवाई की मांग की.डीईओ ने वर्गवार छात्रो से बातचित कर घटना की बाबत जानकारी ली एंव घटना के कारणो की गहनता से जांच की.डीईओ ने घटना को दुखद बताते हुए मारपीट मे शामिल दोनो शिक्षको की अनयंत्र स्थनांतरण करने एंव पूर्व एचएम पर लगे वित्तिय घोटाले की जांच कराने का आश्वासन दिया.जांच को पंहुचे डीईओ को देखते ही विद्यालय के वर्तमान एचएम चन्द्रशेखर सिंह फफक कर रोते हुए विमारी से ग्रसित होने का हवाला देते हुए प्रभार से मुक्त करने की गुहार लगायी.डीईओ ने उपस्थित शिक्षको से कहा की शिक्षण कार्य मे कोताही बरतने एंव शिक्षण कार्य मे रूची नही लेने व पठन पाठन से खिलवाड़ करने वाले शिक्षक कतई र्वदाश्त नही किये जाएगे एंव उन पर निशिचत कारवाई होगी.शिक्षक अनुशासित होकर छात्रो को पढ़ाये.उन्होने कहा की गर्मी की छुट्टी मे विद्यालय मे शिक्षको की प्रतिनियुक्ती कर अतिरिक्त वर्ग संचालन करा अधुरे सिलेबश को पूर्ण कराया जाएगा.अतिरिक्त वर्ग संचालन के मोनिटरिंग की जिम्मेवारी उच्च विद्यालय धनांव के एचएम व डीडीईओ रजनीकांत सिंह को दी गई.विदित हो की गत शुक्रवार को शिक्षको के बीच हुई मारपीट मे पूर्व एचएम मदनमोहन झा सहायक शिक्षक शिवेन्द्र कुमार एंव विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे.जांच से लौटने के क्रम मे डीईओ ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी मे चल रहे एनआईओएस के वर्कशाप का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया.
—विद्यालय मे जांच करते डीईओ–




Recent Comments