युवती के साथ छेड़खानी व मारपीट
#परवेज अख्तर/सिवान;

लकड़ी नबीगंज (सिवान) : ओपी क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को पड़ोसी इम्तियाज अहमद, इस्तेखार अहमद और अन्य अकेला पाकर छेड़खानी की तथा विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने ओपी में उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
—–