सीएसपी संचालक के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये मढ़ौरा डीएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

◆अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में आगामी रविवार को एसपी के समक्ष जताएंगे विरोध प्रदर्शन

मढ़ौरा(सारण). लूट के दौरान अपराधी लुटेरों की गोली से मृत सीएसपी संचालक कृष्णा यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज सीएसपी संचालाकों ने एसडीपीओ कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को मढ़ौरा एसडीपीओ कार्यालय के समक्ष दर्जनों की संख्या में जुटे सीएसपी संचालकों ने अपने मांग के समर्थन में पत्र देकर अपराधियों की अबिलम्ब गिरफ्तारी की मांग को दोहराते हुए कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया.साथ ही आये दिन लूट और हत्या से असुरक्षित महसूस कर रहे सीएसपी संचालकों ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की.वहीं उपस्थित सीएसपी संचालकों ने गिरफ्तारी नहीं होने पर छपरा एसपी के समक्ष आगामी रविवार को विरोध प्रदर्शन जताने के भी निर्णय लिया है.बता दें कि पिछले दिनों 03 फरवरी को भेल्दी थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव के समीप सीएसपी संचालक की साढ़े पांच लाख रुपये लूट के दौरान बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार हत्या कर दी. उसके बाद बाइक खराब होने पर बाइक छोड़ पैदल ही फरार हो गए. घटना की जानकारी होने पर सारण एसपी हर किशोर राय समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर अपराधियों की धर पकड़ करने का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों की हुजूम को शांत कराया गया था. फिर इसको लेकर सारण एसपी हर किशोर राय ने मढ़ौरा डीएसपी धीरेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है,फिर भी पुलिस के हाथ अपराधी लुटेरों तक नहीं पहुंच पायी है.इस मौके पर सीएसपी संचालक राजीव कुमार सिंह, धनंजय कुमार, राकेश प्रसाद, देव कुमार, गुड्डू कुमार, बिट्टू कुमार, इरफान खान, अजय कुमार राय, दीपक राज, रमेश प्रसाद यादव, रवि रंजन राय,सचिता प्रसाद जगजितन प्रसाद, दिनेश कुमार सिंह, मिथुन कुमार, विमलदेव सिंह, मनोज कुमार समेत एक दर्जन से अधिक सीएसपी संचालक उपस्थित रहे.