दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया नरकटियागंज रखई पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू में पठन पाठन सुचारू रूप से नही होने पर सैकड़ो ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी किया था।तालाबंदी को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने विद्यालय में पहुँचकर लोगों को समझा कर ताला खुलवाया।ताला खुलने के बाद जब बीईओ चावल रखे रूम में पहुँची तो चावल बहुत गंदा था उसमें चूहा के शौच से चावल बदबू दे रहा था।ग्रामीणों का कहना है कि कीड़े वाले चावल बनवाकर बच्चों को खिलवाया जाता है।जिससे बच्चों को बीमार पड़ने का डर लगा रहता है। बीईओ ने शिक्षकों को आदेश दिया कि स्टोर रूम को स्वच्छ के साथ छात्रों को शुद्ध भोजन दे अन्यथा खैर नही,ग्रामीणों ने कहा कि एमडीएम सही समय पर नही बनाता है बनता भी है तो घटिया बनता है और जिस बर्तन में एमडीएम बनता है वह बर्तन टूटा हुआ है।साथ ही सुधीर कुमार पांडेय नामक सहायक शिक्षक महीना के लास्ट में आते है और पूरा हाजरी बनाकर चले जाते है।जितना भी सरकारी योजना का पैसा आता है प्राचार्य रहमतुल्ला अंसारी द्वारा गबन कर लिया जाता है।जिसके वजह से तीन साल से बच्चा का पोशाक राशि,छात्रवृत्ति का राशि नही मिला है।235 छात्र छात्राओं में मात्र 8 किलो राशन बनता है।जिसको लेकर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया।इस बात को लेकर प्रधानाध्यापक रमतुल्लाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी आरोप सही है हमसे गलती हुई है विभाग जो भी कार्रवाई करेगी उसके लिए तैयार हूं वही प्रदर्शनकारियो में
बड़ेलाल पटेल,शेख सलाउद्दीन, शेख नसरूद्दीन, मुस्ताक अहमद,शेख रहमतुल्लाह, यादव लाल पटेल,अलाउद्दीन,मसीहा,मुस्तुफा,अली अहमद के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे




Recent Comments