पुलिस ने फरार आरोपित के घर तालाबंदी करने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

मढ़ौरा(सारण) : गुरुवार को थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में पूर्व की मारपीट घटना में पीड़ित जख्मी पक्ष के लोगों द्वारा जबरन फरार आरोपित के घर तालाबंदी कर हंगामा करने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.मिली जानकारी के अनुसार तेजपुरवा गांव निवासी हरेराम साह के घर मे गांव के ही लोगों ने पूर्व में मारपीट की घटना को लेकर तालाबंदी कर हंगामा कर रहे थे. इसकी शिकायत घर वालों ने स्थानीय मढ़ौरा थाने में की. जिस पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली और उक्त तालाबंदी कांड के आरोपित पवन कुमार सिंह के घर जाकर पूछताछ कर ही रहे थे कि पवन सिंह समेत घर की महिलाओं ने भी पुलिस बल के कानूनी कार्रवाई को बल पूर्वक विरोध करने लगे.जिससे वहा कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. लेकिन पुलिस ने अंततः दो आरोपितों में एक महिला ललिता देवी और दूसरा युवक पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले गयीं. बता दे कि पिछले वर्ष मार्च महीने में गिरफ्तार आरोपित युवक पवन कुमार सिंह और अन्य एक युवक जगबंधु सिंह चाकूबाजी की घटना में जख्मी हो गए थे।जिन्हें एक पवन सिंह का इलाज पटना पीएमसीएच और दूसरे घायल जगबंधु सिंह का छपरा में हुआ था. जिसमें तेजपुरवा गांव का युवक हरेराम साह उर्फ बेदर्दी आरोपित किया गया था. जो उसी समय से फरार चल रहा है. इधर उस मारपीट की घटना में जख्मी पवन कुमार सिंह इलाज के बाद इलाज की खर्चे की रकम वसूल के लिए दबाव बना रहा था, उसी क्रम में मारपीट के फरार आरोपित के घर में तालाबंदी की. जिसकों लेकर फरार आरोपित हरेराम साह उर्फ बेदर्दी के भाई ने घर में तालाबंदी और हंगामा करने का आरोप लगाते हुए गांव के युवक पवन कुमार सिंह समेत अन्य लोगों को भी आरोपित किया है. इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बसलेश्वर राय ने आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मामले में पुलिस द्वारा की जा रही गिरफ्तारी के विरोध करने की भी बात बतायी गयी है।