
तरैया, सारण। तरैया थाना परीसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न गांवों से जमीनी विवाद सबंधित के छह मामले सामने आए। माधोपुर बड़ा निवासी अनिरुद्ध चौबे ने उनकी जमीन को दूसरे द्वारा बेचने एवं दखल कब्जा करने की शिकायत प्रतिवेदन, डेवढ़ी के रामजी सिंह ने जमीन की बंदोबस्ती उनके पूर्वजों के नाम होने एवं दूसरों द्वारा दखल कब्जा करने की शिकायत, डुमरी के सत्यम कुमार ने तीन अलग-अलग शिकायत प्रतिवेदन दिया है। जिसमें उनके जमीन में सड़क निकालने, एवं 10 धुर जमीन बेचे और पूरी प्लॉट कब्जा कर लिया तथा बाकी जमीन को भी दखल कब्जा करने की कोशिश करने की बात कही है। इधर नारायणपुर के अशोक राय ने सरकारी जमीन को दबंगों द्वारा जबर्दस्ती दखल-कब्जा करने की शिकायत प्रतिवेदन दिया हैं। अंचल अधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने बताई की प्राप्त सभी प्रतिवेदनों को सम्बंधित हल्का के राजस्व कर्मचारियों के पास जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आगें की कार्रवाई प्रारंभ कर सभी मामलों का निष्पादन कर दिया जायेगा। मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता, थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक योगेंद सिंह, राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा, अंचल कर्मी संजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments