सिवान :18 तक वेतन नहीं तो टीईटी संघ करेगा मानव श्रृंखला का बहिष्कार
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

सिवान :-
यूँ तो भारतीय समाज में गुरुजनों का स्थान सबसे पहले आता है लेकिन बिहार में सुशासन बाबू की सरकार में पूरे बिहार के शिक्षक वेतन के अभाव में दर दर भटकने को विवश है। पूरे बिहार के नियोजित लाखो शिक्षको का वेतन पिछले 6 माह से लंबित है जिसके चलते शिक्षक आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है।
इसी मुद्दे को लेकर टी.ई.टी. एवं एस. टी. ई. टी. के सिवान जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष श्री रजनीश मिश्र के अध्यक्षता में गांधी मैदान पोखरे में आयोजित की गयी। बैठक का संचालन संघ के जिला प्रवक्ता उदय नारायण सिंह ने किया वही सभा को विभिन्न प्रखंडों से आये प्रतिनिधियों ने संबोधित किया और शिक्षको के समक्ष आ रही समस्याओ से जिला कमिटी को अवगत कराया। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करना, मानव श्रृंखला में शिक्षको की सहभागिता तथा शिक्षको के वेतन निर्धारण में आ रही समस्याएं मुख्य रूप से छाई रही।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर 18 जनवरी से पहले जिले के 12000 शिक्षको का 6 महीनो का लंबित वेतन का भुगतान नहीं होता है तो सिवान टी.ई.टी. शिक्षक संघ मानव श्रृंखला का नैतिक समर्थन तो देगा लेकिन इसमें भाग नही लेगा। साथ ही मुख्यमंत्री के सिवान आगमन पर उनसे मिलकर एक मांग पत्र सौपेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से कुमार सौरभ, श्रीकांत सिंह, राजीव कुमार सिंह, चन्दन दुबे, सागर कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, न्यूटन सिंह, कुणाल कश्यप, शाहबाज़ आज़म, अमित कुमार, सरोज भारती, आलोक कुमार मिश्र, सुनील यादव, सुधीर कुमार सिंह, रविकांत उपाध्याय, शहाबुद्दीन अंसारी, पंकज सिंह, राहुल कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, धीरेंद्र मिश्र, राजीव कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, अंकित कुमार सिंह, मनीष द्विवेदी, दुर्गेश कुमार, मुकेश कुमार सिंह, राजकुमार दुबे सहित जिले के सैकड़ो शिक्षको ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।




Recent Comments