सिवान :शिव रात्री महोत्सव 2018 के आयोजन के लिये बैठक।
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
महाराजगंज
अनुमण्डल मुख्यालय स्थित सती मां मंदिर परिसर में
बुधवार को शिव रात्री महोत्सव 2018 के आयोजन के लिये बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि महोत्सव इस बार भव्य होगा।इसको लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा।महोत्सव में शिवबारात, झांकी एवं जलाभिषेक का आयोजन किया जायेगा।जलाभिषेक में हजारों मोटरसाइकिल पर सवार श्रद्धालु सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय से जल भरकर महाराजगंज से मेंहदार जाकर जलाभिषेक करेगें।फिर दिन में सिहौता स्थित रामेश्वर घाम मंदिर से हाथी, धोडे ,ऊट,बैड पार्टी , शिव पार्वती की तरह तरह की झांकी के साथ शिवबारात निकाला जायेगा जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये पश्चिमारी मठ जायेगा जहां पुरे विधी विधान के साथ शिव पार्वती की शादी होगी।इसको लेकर शहर की सारी दुकानें बंद रहेगी।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आयोजन समिति के सदस्यों का जत्था गांव गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करेगें।
बैठक में ओमप्रकाश गुप्ता, डा राजेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार वर्णवाल, विजय कुमार, पवन कुमार, मानवेन्द्र कुमार अभय, बबलू कुमार ब्याहुत, आलोक कुमार ,अशोक कुमार ,अतुल कुमार सिंह, दिनेश कुमार, सुधीर सिंह ,संजय कुमार सिंह, कृष्णा प्रसाद आदि उपस्थित थे।




Recent Comments